बलरामपुर। अपने परिवार को छोड़ कर एक महिला के साथ रह रहे विद्युत निगम के कर्मचारी की सोमवार की रात मौत हो गई। कर्मचारी का शव लेकर महिला उसके घर पहुंची तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के लछरामपुर गांव निवासी मनोज राजभर (47) विद्युत निगम में कर्मचारी थे। पिछले आठ सालों से वह अपनी पत्नी और बच्चों से अलग सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा मोड़ पर एक महिला मनीता के साथ रहते थे। सोमवार की रात करीब 11 बजे मनीता मनोज का शव लेकर उसके घर लछरामपुर पहुंची। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दिया। मृतक की पत्नी सिमली ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।