शहर के रैदोपुर क्षेत्र स्थित पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह लोगों को जानकारी हुई तो सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अयोध्या जिले के खड़ासा थाना अंतर्गत नगवा गांव निवासी अनिल यादव (35) रैदोपुर स्थित पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात था। वह कार्यालय परिसर में स्थित आवास में रहता भी था। मंगलवार की सुबह अनिल अपने आवास में ही मृत हाल में पाया गया।
लोगों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार मंगलवार की सुबह छह बजे उन्हें फोन से घटना की सूचना मिली। मृतक चार माह से बीमार चल रहा था। वह दो पुत्रों का पिता था।