फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गोशाला में एक पशु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया विकास खंड के हैदराबाद गांव में बने गोशाला में व्यवस्थाओं का टोटा है। तेज धूप व लू के थपेड़ों से बचाव के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं है। बेजुमान बिना चारा पानी के मरणासन्न हो रहे। एक बेजुबान की मौत भी हो गई। जबकि छह पशु मरने की कगार पर हैं। लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदारों की तंद्रा नहीं टूट रही। सगड़ी तहसील क्षेत्र के हैदराबाद गांव में बनी गौशाला में पशुओं की दुर्दशा देखने को मिल रही है। चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों के बीच पशुओं को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। मंगलवार को हरैया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह पशुओं के मरने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। वहां एक पशु मरा हुआ था। पशुओं के मरने की सूचना के बाद भी ग्राम पंचायत अधिकारी नदारद थे। ड्यूटी पर तैनात बाबूलाल और सोनू अनुपस्थित मिले। वहीं एक व्यक्ति मिला जो पशुओं की देखरेख कर रहा था। सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि संबंधित सभी अधिकारी मौके पर पहुंचकर व्यवस्था दुरुस्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें