आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के चमावां गांव के पास रविवार की देर रात हुए सड़क हादसे में शादी का कार्ड बांटने गए युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। पवई के औरी नोनरा गांव निवासी प्रवेश चौहान (23) पुत्र मंगला रविवार को घर पर आयोजित वैवाहिक समारोह का निमंत्रण बांटने बाइक से निकला था। रात लगभग साढ़े नौ बजे वह चमावां गांव जा रहा था। इसी दौरान बाइक के सामने अचानक जानवर आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खाई में चली गई। इस हादसे में प्रवेश की मौो पर ही मौत हो गई। किसी राहगीर ने हादसा देखा और सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।