फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कारागार में बंद एक कैदी की मंगलवार की देर रात अचानक तबीयत खराब हुई और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जेलर विकास कटियार ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भिंडी ब्राह्मण गांव निवासी फूलचंद (55) पुत्र स्व. रामपलट हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी था। उसे आजीवन कारावास की सजा मिली हुई थी। मंगलवार की देर रात लगभग दो बजे अचानक उसकी तबीयत खराब हुई। उसने सीने में दर्द व जलन की शिकायत किया। जिस पर उसे इलाज के लिए आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सुबह लगभग पांच बजे उसकी मौत हो गई। कैदी का इलाज करने वाले डॉ. आरके कुशवाहा ने बताया कि कैदी को हार्टअटैक आया था। वहीं अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें