फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तेरही भोज से लौट रहे अधेड़ की बाइक के धक्के से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास शनिवार की देर शाम तेरही भोज में शामिल होकर आ रहे साइकिल सवार अधेड़ को बाइक सवार ने धक्का मार दिया। इस हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

पवई के बसही अशरफपुर गांव निवासी चिंतामणि यादव (52) शनिवार को साइकिल से भूखली गांव तेरही भोज में शामिल होने गया था। देर शाम तेरही भोज में शामिल होकर वह घर लौट रहा था। अभी वह महुआ गांव के पास ही पहुंचा था कि बाइक सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में चिंतामणि गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सीएचसी पवई भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें