रानी की सराय। थाना क्षेत्र के चड़ई गांव में खेत में काम करने के दौरान एक किसान की मौत हो गई। चड़ई गांव निवासी किसान मनीराम यादव मंगलवार की सुबह दस बजे खेत पर गए थे। इस बीच उनकी तबीयत खराब हो गई और वह वही गिर गए। उधर से गुजर रहे लोगों की सूचना पर परिवार के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किसान के तीन लड़के और एक लड़की है। किसानी खेती के अलावा मनीराम मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।