फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 साल की बच्ची की मौत: परिजनों का दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, हिरासत में आरोपी

Tue, 18 Oct 2022 10:28 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमपुर गांव की रहने वाली एक आठ साल की बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही डीआईजी अखिलेश कुमार और एसपी अनुराग आर्य मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में बालिका की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में कंधरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आजमपुर गांव की रहने वाली एक आठ वर्षीय बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही डीआईजी अखिलेश कुमार और एसपी अनुराग आर्य मौके पर पहुंच गए। उनके द्वारा घटना की छानबीन की गई।
परिवार वालों द्वारा गांव के ही 22 वर्षीय युवक लक्ष्मण को अपनी बच्ची की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। वहीं लोगों द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में धारा 376, 302 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत लक्ष्मण के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें