लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के सकत रोहुवार मक्कापुर गांव में शनिवार को स्विच बोर्ड से टेबल फैन का तार निकालते समय करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम पंचायत पहाड़पुर के सकतपुर रोहुवार मक्कापुर गांव निवासी रामकुंवर पटेल (48) शनिवार को सुबह धान के बीज डालने खेत गए थे। वहां से घर लौटने के बाद स्विच बोर्ड पर लगे पंखे का प्लक निकलने लगे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर हालत में परिजन उन्हें सीएचसी लाटघाट ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।