फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: फल बेच कर आ रहे तीन युवकों पर जानलेवा हमला, दो पक्षों में तनाव, कई थानों की फोर्स पहुंची

Sat, 22 Jul 2023 10:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद कस्बे में शनिवार देर रात फल बेच कर आ रहे तीन युवकों पर एक पक्ष के 20 से ज्यादा लोगों ने हमला बोल दिया। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के इस मामले से पूरे कस्बे में अफरातफरी मच गई। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद कस्बे में शनिवार देर रात फल बेच कर आ रहे तीन युवकों पर एक पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दो पक्षों के बीच का मामला होने के चलते कस्बे में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


कस्बा निवासी संतोष सोनकर (25), शिवम सोनकर (18) और अमित सोनकर 18 की कस्बे में ही फल की दुकान है। रात नौ बजे के लगभग तीनों युवक दुकान बंद कर घर जा रहे थे। कस्बा के थाना मोड़ पर पहले से ही घात लगाए 20 से ज्यादा लोगों ने तीनों पर लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया।

शोर होने पर जबतक लोग जुटे तक तबतक हमलावर फरार हो गए। हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर सीओ सदर के नेतृत्व में निजामाबाद पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल भेजा। जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारपीट के इस मामले से पूरे कस्बे में अफरातफरी मच गई। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना को ले कर कस्बे में तनाव की स्थिति देखने को मिली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें