फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दोपुर गांव के सीवान में मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के बैठौली-हाफिजपुर बाईपास पर स्थित बद्दोपुर गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को मृत हाल में पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी सिटी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनों शव के शिनाख्त का प्रयास हुआ लेकिन सफलता नहीं मिली। जिस पर शव को शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया। इसके बाद शव की पहचान पुलिस ने किया, परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। बद्दोपुर गांव के ग्रामीण सुबह लगभग नौ बजे गांव के सीवान की तरफ गए तो वहां एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। मृतक सावले रंग का है और गुलाबी रंग का शर्ट पहने हुए है। शव की दशा देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जहर देकर अथवा गला घोंट कर उसकी हत्या की गई है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस के साथ ही एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी सिद्धार्थ तोमर के साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हुई तो पुलिस ने शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद शव की पहचान निजामाबाद थाना के मिट्ठनपुर गांव निवासी अमन चौहान (28) पुत्र शंकर चौहान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह सोमवार की शाम पांच बजे घर से निकला था। मृतक के चार भाई व एक बहन बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें