सिधारी थाना अंतर्गत विश्वकर्मा भवन नरौली के पास खेत में स्थित गड्ढे में बुधवार की देर शाम एक युवक का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी ली। कुछ देर मे शव की शिनख्त भी हो गई। नरौली क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा भवन के पास स्थित एक खेत में युवक का शव पानी भरे गड्ढे में पड़ा देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने गड्ढे से शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। घंटो प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस शव को थाने ले आई। देर रात थाने पर उसकी पहचान विजय विश्वकर्मा 28 निवासी ग्राम गेलवारा थाना सिधारी के रुप में हुई। वह दो भाईयों में छोटा था और बीते फरवरी माह में ही उसकी शादी हुई थी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजन बिलखने लगे। उधर, परिजनों ने हत्या की आशंका जताया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।