फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में युवक का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पवई थाना के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी एक युवक का संदिग्धावस्था में फंदे पर लटका शव मिला। घटना के पीछे पारिवारिक कलह कारण बताया जा रहा है। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में थे कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहाउद्दीनपुर गांव निवासी अक्षय कुमार अग्रहरी (26) पुत्र लालचंद का पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था। जिसकी शिकायत उसने अपनी ससुराल पहुंच कर किया था। जिस पर ससुराल वाले उसकी बाइक ही अपने यहां खड़ी कर लिए। बृहस्पतिवार की रात अक्षय घर पहुंचा और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे पत्नी ने उसे फंदे पर लटका देखा तो शोर मचायी। चीख सुन कर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो अक्षय को फंदे पर लटका देख कर हतप्रभ रह गए। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार करने की परिजन तैयारी कर रहे थे। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दिया। सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था और एक बच्चे का पिता था। घर पर ही वह बर्तन की दुकान करता था। पुलिस घटना के कारणों को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें