फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: ननिहाल आए युवक का शव बिजली के खंभे से लटका मिला, प्रेम प्रपंच में हत्या की आशंका

Sun, 26 Feb 2023 10:43 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के महुलिया गांव निवासी अभिषेक (27) शनिवार रात अपने ननिहाल रौनापार थाना के बघवार गांव आया था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव बिजली के खंभे से रस्सी के सहारे लटकता देखा। प्रेम प्रपंच में हत्या की आशंका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
बिजली के खंभे पर लटका मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के बघावर गांव में रविवार सुबह बिजली के खंभे पर एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के भाई ने प्रेम प्रपंच में हत्या कर शव खंभे पर टांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


जिले के बिलरियागंज थाना के महुलिया गांव निवासी अभिषेक (27) पुत्र जगधारी शनिवार रात अपने ननिहाल रौनापार थाना के बघवार गांव आया था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव बिजली के खंभे से रस्सी के सहारे लटकता देखा। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को खंभे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभिषेक के भाई प्रशांत ने प्रेम प्रपंच में हत्या कर शव को पोल पर टांग दिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें