फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मछली मारने गए युवक का पोखरी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज कस्बा निवासी एक युवक का सोमवार की सुबह पोखरी में शव मिला। वह रविवार को घर से मछली मारने के लिए निकला था। रातभर घर वापस न लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बा निवासी रविंद्र निषाद 35 रविवार को दिन में दो मछली मारने के लिए घर से निकला था। रविवार की देर शाम तक वह नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की लेकिन पता नहीं चला। सोमवार की सुबह कस्बा स्थित पोखरे के पास रविंद्र का कपड़ा, जाल व झोला दिखायी दिया। जिस पर परिजन पोखरे में उसकी तलाश में जुट गए। कुछ ही देर में पोखरे से रविंद्र का शव परिजनों बरामद किया गया। परिजनों की सूचना कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविंद्र दो पुत्रों का पिता था और राजगीर का काम करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें