फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बंधा किनारे मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के सुरौली महुला गांव के पास बंधा के किनारे मंगलवार को दिन में एक युवक का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुरौली महुला गांव के ग्रामीण मंगलवार को दिन में लगभग साढ़े ग्यारह बजे बंधे की तरफ गए तो बंधा किनारे गांव निवासी सुनील (32) का शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने कहीं और हत्या कर शव यहां लाकर फेंके जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। मृतक छह बच्चों का पिता था। वह पांच फरवरी की सुबह घर से भूसा लादने निकला था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें