फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। कस्बा के फरहाबाद मुहल्ला निवासी एक युवक ने मंगलवार को दिन में अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। फरहाबाद मुहल्ला निवासी 28 वर्षीय मोहित पाठक उर्फ सरवन पुत्र रमेश पाठक मंगलवार को दिन में घर पर ही मौजूद था। दोपहर में वह मकान के दूसरे तल पर स्थित अपने कमरे में था। इसी दौरान उसने रस्सी के सहारे छत के चुल्ले से फांसी लगा लिया। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आया तो परिजन उसे बुलाने गए तो उसे फंदे पर लटका हुआ देख कर होश उड़ा गया। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक की एक साल पूर्व श्यादी हुई थी और वह चार भाईयों व तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था। पत्नी इन दिनों मायके गई हुई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें