फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मां के लिए दवा लाने गए किशोर का दूसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर/महराजगंज। महाराजगंज के कुढ़ई ढाला गांव के पास बने पुलिया के नीचे घाघरा नदी में बुधवार सुबह किशोर का शव तैरता मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मंगलवार शाम मां के लिए दवा लेने के लिए घर से निकला था। महराजगंज के शिवपुर देवारा गांव निवासी शिवम यादव (15) मंगलवार शाम पांच बजे घर से पैदल मां शीला देवी की दवा लेने बाजार गया था। काफी देर तक घर नहीं आया तो परिजन उसकी खोजबीन शुरू की। कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह छह बजे कुढ़ई ढाला गांव के पास घाघरा नदी के नीचे पानी में शव तैरता दिखा। मृत किशोर कक्षा-6 का छात्र था। दो भाई तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें