फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: नदी किनारे मिला लापता युवक का शव, परिजनों में कोहराम

Fri, 16 Jun 2023 03:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के धरनीपुर विषया गांव से गुजरी मंगई नदी किनारे शुक्रवार को एक युवक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त गांव निवासी राजकुमार सरोज (36) के तौर पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के धरनीपुर विषया गांव से गुजरी मंगई नदी किनारे शुक्रवार को एक युवक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त गांव निवासी राजकुमार सरोज (36) के तौर पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राजकुमार गुरुवार शाम से लापता था। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौत का कारण साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धरनीपुर विषया गांव के ग्रामीण शुक्रवार सुबह शौच के लिए मंगई नदी किनारे गए। नदी किनारे राजकुमार का सरोज देखा।  सूचना पर परिजन भी मौके पर जुट गई। कुछ ही देर में गंभीरपुर थाना पुलिस भी आई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज।

परिजनों के अनुसार राजकुमार गुरुवार शाम चार बजे घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शुक्रवार सुबह नदी किनारे संदिग्धावस्था में मृत हाल में शव देख कर परिजनों में कोहराम मच गया। राजकुमार पांच पुत्रियों का पिता था।     

विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

जाफरपुर गांव निवासी लाल बहादुर चौहान (53) गुरुवार रात गौरा गांव निवासी एक व्यक्ति के नवनिर्मित भवन के गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए गए थे। वापस लौटते समय मेंहनगर-बिंद्रा बाजार मुख्य मार्ग पर बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में लाल बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लालबहादुर एक पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था। जीप चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा। परिजनों ने मेंहनगर थाने में बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें