निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी उमेश वनवासी 26 बीते 17 अगस्त को गांव के ही एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घाट पर गया था। अंतिम संस्कार के बाद गांव के लोग वापस लौट आए लेकिन उमेश नहीं आया। जिस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजन अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे तो पास में ही उसका कपड़ा आदि पड़ा हुआ था। शुक्रवार की शाम तमसा नदी में नाविकों ने उमेश का शव उतराया हुआ देखा। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक चार भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। संवाद