फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: लापता पिकअप चालक की सड़ी हुई लाश को जमीन खोदकर पुलिस ने निकाला, धड़ समेटा; सिर की तलाश जारी

Sun, 14 Jul 2024 01:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के लापता पिकअप चालक का शव आजमगढ़ जिले में बरामद हुआ है। सिर कटी लाश को पुलिस ने बरामद किया। उसका धड़ तो मिला, लेकिन सिर अभी भी गायब है।  
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के रोहुआर गांव निवासी जुमराती के घर से पुलिस ने सिर कटी लाश खोदकर निकलवाई। शव पूरी तरह से सड़ गया था। मौके पर एसपी ग्रामीण ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और टीम जांच में जुट गई। धड़ मिलने पर पुलिस सिर की तलाश में जुट गई। लेकिन, वह नहीं मिला।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
महराजगंज जिले के श्याम देवरवा थाना क्षेत्र के भलुई गांव निवासी कुलदीप ने 11 जुलाई को जीयनपुर कोतवाली में अपने पिता पिकअप चालक शैलेंद्र सिंह के गायब होने की तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि वह तीन जुलाई से पिकअप सहित गायब हैं। कुलदीप की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस विवेचना में जुट गई। 

विवेचना के दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने रौनापार थाना क्षेत्र के रोहुआर स्थित जुमराती के आवास रविवार की सुबह एसपी ग्रामीण चिराग जैन, सीओ सगड़ी, शुभम तोदी, एसओ रौनापार विजय प्रकाश मौर्य, चौकी प्रभारी लाटघाट जफर खान, थानाध्यक्ष जीयनपुर विवेक पांडेय, एसओजी, सर्विलांस, फोरेंसिक टीम पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की निशानदेही पर खोदाई कराकर शव को बरामद किया लेकिन, शव का धड़ तो वहां से मिला पर सिर गायब था। जो शव बरामद हुआ वह पूरी तरह से सड़-गल गया था। पुलिस ने किसी तरह से शव को समेटा।

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, उसके निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें