फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लापता युवती का पोखरे में उतराया मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अमारी गांव के पश्चिम स्थित पोखरे में शुक्रवार की सुबह एक युवती का उतराया हुआ शव मिला। युवती रात से घर से लापता थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह पोखरी में शव मिलने की सूचना मिली। गले में रस्सी का फंदा पड़ा मिला, जिस परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। अमारी गांव निवासिनी आरती 20 बृहस्पतिवार की रात से ही लापता थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। पूरी रात उसकी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह गांव की महिलाएं पोखरे की तरफ गई तो उसमें एक लाश उतरायी हुई देखा। सूचना पर गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। जिस पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोखरे से बाहर निकलवाया गया तो उसकी पहचान आरती 20 के रूप में हुई। वह पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थी और स्नातक की छात्रा थी। युवती के गले में रस्सी का फंदा भी पड़ा था। जिसे देख कर युवती की हत्या के बाद शव पोखरे में फेंके जाने की बात कहीं जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें