फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अधेड़ का ट्यूबवेल में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में मंगलवार की शाम एक ट्यूबवेल में संदिग्ध परिस्थितियाें में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। शव से उठ रही दुर्गंध से कयास लगाए जा रहे कि दो से तीन दिन पूर्व अधेड़ की मौत हुई होगी।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी कैलाश यादव (52) पुत्र राम अवध यादव खेती किसानी करते हैं।उनकी पत्नी विद्यावती देवी तीन दिन पूर्व मुबारकपुर के दाऊदपुर गांव स्थित अपने मायके गईं थीं। घर पर पुत्र आदित्य यादव के साथ रह रहे थे। घर से कुछ दूरी पर स्थित ट्यूबवेल पर ही रहकर खेत की देखभाल भी करते थे। मंगलवार को उनकी भतीजी उजाला यादव ट्यूबवेल पर पशुओं के लिए भूसा लेने के लिए गई थी। वह जैसे ही ट्यूबवेल का दरवाज़ा खोलकर अंदर दाखिल हुई तो अपने चाचा का शव देखकर चीख पुकार करने लगी। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते भीड़ एकत्र हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कारण पता चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें