फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बंद कमरे में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जमुआं सागर गांव में रविवार को बंद कमरे में अधेड़ का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे से शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जमुआं सागर गांव के एक घर के बंद कमरे के तख्त पर रामानंद यादव उर्फ मुन्ना ( 55) का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक अपने मकान में अकेले रहता था। रविवार दोपहर तक दरवाजा बंद देखकर अगल-बगल के लोगों को संदेह हुआ। दरवाजे पर आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोलकर देखा तो वह कमरे में तख्त पर मृत अवस्था में पड़ा था। मुन्ना तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दोनों भाई परिवार के साथ मुंबई रहते हैं। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें