फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताल में उतराया मिला वृद्ध महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नैठी गांव निवासीनी 60 वर्षीया शारदा देवी पत्नी भयंकर राजभर बृहस्पतिवार की शाम घर से शौच के लिए निकली थी, देर रात होने पर भी वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू किया। काफी प्रयास के बाद भी वह नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने बिंद मठिया व कोठिया गांव के बीच स्थित ताल में वृद्धा का शव उतराया हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ताल से निकलवाया और पीएम के लिए भेज दिया। मृतका तीन पुत्रों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रुप से बीमार थी और उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें