उन्होंने समझाने-बुझाने व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। बाद में कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल भी पहुंच गए। उन्होंने मौके पर ही चौकी प्रभारी लाल बहादुर बिंद को निलंबित करने की जानकारी लोगों को दी। इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही। तब लोग शांत हुए।
एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि फिरोज के खिलाफ धारा 376 की तहरीर पड़ी थी। इसकी विवेचना एसआई लालबहादुर बिंद कर रहे थे। परिजनों ने एसआई पर आरोप लगाए हैं, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
अजमतगढ़ कस्बा में शनिवार सुबह शिव मंदिर परिसर में मिले आर्किटेक्ट के शव मामले में देर शाम मुकदमा दर्ज हुआ। मृतक के भाई ने तहरीर दी थी। परिजन भले ही पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं लेकिन दर्ज मुकदमे में उस महिला को नामजद किया गया है, जिसने अजमतगढ़ चौकी पर फिरोज के खिलाफ धारा 376 की तहरीर दी थी।
घटना के पीछे के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। घटना के पीछे पुलिस का जहां यह कहना है कि एक महिला ने फिरोज पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। विवेचना चौकी प्रभारी द्वारा की जा रही थी। वहीं मृतक के परिजन पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे है।
शनिवार देर शाम मृतक के बड़े भाई डॉ. मो. खालिद की तहरीर पर पुलिस ने उसी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसने फिरोज के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर अजमतगढ़ चौकी पर दिया था। क्षेत्र में चर्चा तो इस बात की भी है कि फिरोज की शिकायत करने वाली महिला के साथ कई वर्षों से संबंध था। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज करने के साथ ही विवेचना में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। इस रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।