फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चंदेवरा गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने रोड के किनारे एक युवक का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली के चंदेवरा गांव निवासी 35 वर्षीय मृत्युंजय सिंह उर्फ टिंकू पुत्र नरेंद्र सिंह गुजरात में रहकर काम करते हैं। वह एक सप्ताह पूर्व गुजरात से घर आया था। वहीं उसके परिजन दिल्ली रहते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह टहलने निकले गांव के लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यंजय सिंह का शव सड़क किनारे पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के सभी सदस्य घर के लिए निकल पड़े। वह अपने आठ भाई बहनों मे छठें स्थान पर था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें