फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल से घर के लिए निकले युवक का नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। नई बाजार स्थित ननिहाल से सोमवार की रात घर जाने के लिए निकले युवक की लाश बुधवार को निजामाबाद के चांदपुर गांव के समीप तमसा नदी में उतरायी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी मो. आसिफ (24) सोमवार की रात साढ़े आठ बजे सरायमीर कस्बा के मुहल्ला नई बाजार स्थित अपनी ननिहाल से घर के लिए निकला। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। नात रिश्तेदार से लेकर हर संभव स्थानों पर उसकी तलाश की गई।
बुधवार को दिन में निजामाबाद थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास तमसा नदी में एक शव उतराया हुआ मिला। इसकी पहचान सोमवार की रात से लापता हुए मो. आसिफ के रूप में की गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गये और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें