बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धरनीपुर विषया गांव से गुजरी मंगई नदी के किनारे शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान धरनीपुर विषया गांव निवासी राजकुमार सरोज (36) के रूप में की गई।
शव मिलने की खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों के साथ मौके पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों के अनुसार राजकुमार बृहस्पतिवार की शाम चार बजे घर से निकरे थे और फिर रात में वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर से यथासंभव स्थानों पर उनकी खोजबीन की। शुक्रवार की सुबह नदी किनारे संदिग्धावस्था में मृत हाल में शव देख कर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पांच पुत्रियों का पिता था।