फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जंगल में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अधौरा थाना क्षेत्र के डुमरावा गांव से गायब युवक का शव शनिवार को जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार शव काफी सड़ चुका था। डुमरावा गांव निवासी नंद लाल यादव (30) 21 मार्च की सुबह छह बजे जंगल गया था। काफी देर बाद भी घर नहीं लौटने पर घर वाले परेशान हो उठे। खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो 22 मार्च को परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खोजबीन में दौरान शनिवार को उसका शव अधौरा के जंगल में पड़ा मिला। शव एक पेड़ के सहारे गमछे से बंधा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें