फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जहानागंज थाना क्षेत्र के कोल्हूखोर गांव में बुधवार की सुबह घर से 100 मीटर दूर एक युवक का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के कोल्हूखोर गांव निवासी हरिकेश मौर्य (22) पुत्र विक्रम बुधवार की सुबह पांच बजे घर से शौच के लिए खेत की तरफ गया था। उसके पिता सुबह करीब सात बजे खेत में बजड़ा काटने गए तो देखा कि उनके पुत्र का शव सीरीस के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ था। मृतक मजदूरी का काम करता था। चार भाई चार बहन में दूसरे नंबर पर था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें