फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क किनारे खून से लथपथ मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां थाना क्षेत्र के बनगांव ग्राम के पास सड़क किनारे शनिवार की भोर में खून से लथपथ महिला का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनाें को घटना की सूचना दी। महिला शुक्रवार की देर रात धान के खेत में पानी भरने के लिए गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मूल रुप से जौनपुर जिले के चंदवक थाना अंतर्गत कनोहा उचोवा गांव निवासिनी सुमित्रा उर्फ सुनीता राजभर 47 पत्नी स्व. पंधारी को नेवासा मिला हुआ है। पति की मौत के बाद वह अपने मायके तरवां थाना क्षेत्र के करनेहुआ गांव में बच्चों के साथ रहती थी। शुक्रवार की रात वह धान के खेत पर पानी भरने के लिए गई थी। सुबह उसका शव बड़ागांव ग्राम के पास सड़क किनारे मिला। राहगीराें की सूचना पर तरवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। घर वालों को तब तक घटना की जानकारी नहीं थी। वह मां की तलाश में जुटे थे। सुबह छह बजे के लगभग पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतका के सिर पर नुकीले हथियार से चोट का निशान मिला। वह दो पुत्र व तीन पुत्रियों की मां थी। घटना से परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें