फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता व्यक्ति का शव बाढ़ के पानी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मलहपुरवा गांव का रहने वाला एक व्यक्ति पांच दिन पूर्व लापता हो गया था। परिवारीजनों ने काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। वहीं शनिवार की दोपहर एक बजे शिवपुर गांव के पास गन्ने की खेत में बाढ़ के पानी में उसका शव उतराया मिला। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के मलहपुरवा गांव निवासी नंदलाल भारती पुत्र स्व. रामाश्रय भारती गत मंगलवार को महराजगंज बाजार आए थे। शाम को मलहपुरवा ढाले से पैदल बाढ़ के पानी से होते हुए घर जा रहा थे, जो बीच में ही लापता हो गए। परिजन पांच दिनों से उनकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार को बगहवा गांव के पास उनका चप्पल मिला तो परिजनों को बाढ़ के पानी में डूबने की आशंका प्रबल हो गई। इस बीच उनका शव मलहपुरवा ढाले से लगभग 500 मीटर दूर शिवपुर गांव के पास गन्ने के खेत में लगे बाढ़ के पानी में उतराया मिला, जिसकी सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी एक बेटी और बेटा सहित पत्नी सरिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें