बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मुहावत पोखरी में एक विवाहिता का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी अब्दुल हन्नान ने 16 अक्तूबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अवगत कराया था कि उनकी बहू गुड़िया उर्फ सबरुन निशा (36) मानसिक रूप से कमजोर है। वह 14 अक्तूबर को घर से कहीं चली गई। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच बुधवार की शाम करीब 6.30 बजे क्षेत्र के मोहम्मदपुर में मुहावत के पोखरी में शव मिला। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस भी पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस की मौजूदगी में अब्दुल हन्नान ने शव की शिनाख्त अपने बहू सबरुन निशा के रूप में की।