फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराये पर कमरा लेकर रह रही छात्रा का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर गुलामी का पुरा मुहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रह रही छात्रा का शव बृहस्पतिवार को फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना के मुखलिसपुर गांव की निवासिनी छात्रा मधुबाला निषाद (25) पुत्री रामदरस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसके लिए वह गुलामीपुरा मुहल्ले में किनाये पर कमरा लेकर रहती थी। मकान में कई अन्य किरायेदार भी थे। किरायेदारों के अनुसार रात में भोजन करने के बाद वह सोने चली गई। सुबह नौ बजे तक वह सो कर नहीं उठी तो अन्य किरायेदारों ने जब खिड़की से अंदर झांका कर देखा। अंदर कमरे में मधुबाला दुपट्टे के सहारे छत के चुल्ले से लटक रही थी। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और बचा लेने की नियत से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो भाई बताए गए हैं। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें