फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की ताल में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ताल सलोना में सोमवार की सुबह एक वृद्ध का शव बरामद किया गया। वह रविवार को छोटी नाव लेकर मछली मारने गया था। अचानक नाव के पलट जाने से ताल में डूब गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के मछलीशहर मुहल्ला निवासी रामकरन (65) रविवार को ताल सलोना में मछली मारने गया था। वह डोंगी (छोटी नाव) से ताल में मछली मार रहा था। शाम तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई तो वह लौटने लगा। इसी दौरान उसकी नाव पलट गई और वह ताल में डूब गया। इधर देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार की सुबह ताल की तरफ गए लोगों ने रामकरन का शव उतराया हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें