फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: युवती समेत दो की फंदे पर लटकती मिली लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा मौत का सच

Thu, 06 Oct 2022 07:38 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया गांव की निवासिनी चांदनी (20) पुत्री महावीर घर से निकली थी। देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन भी शुरू की। शाम चार बजे के लगभग घर से एक किमी दूरी पर चांदनी की लाश बेर के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिली।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली व जहानागंज थाना क्षेत्र में युवती समेत दो की फंदे पर लटकती लाश मिली। सूचना पर पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहली घटना फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया गांव की है। गांव निवासिनी चांदनी (20) पुत्री महावीर घर से निकली थी। देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन भी शुरू की। शाम चार बजे के लगभग घर से एक किमी दूरी पर चांदनी की लाश बेर के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

फांसी - फोटो : social media
आसपास के लोगों की सूचना पर परिजनों के अलावा फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका तीन भाइयों और पांच बहनों में चौथे नंबर पर थी। परिवार के लोगों की मानें तो बचपन में छत से गिर जाने के चलते उसका मानसिक संतुलन कुछ बिगड़ गया था।
वहीं दूसरी घटना जहानागंज थाना क्षेत्र के नित्यपुर गांव में हुई। गांव निवासिनी कविता (21) पत्नी रतन राम की लाश सोमवार को मड़ई की बल्ली के सहारे गमछे से लटकी मिली। सूचना पर मृतका के पिता बसंत राम निवासी धनारबाद पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका को अभी कोई संतान नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें