फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला शव, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में शनिवार शाम को पेड़ से लटकता युवक काशव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की जानाकरी पुलिस और परिजनों को दी। सव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक बरखू (24) पुत्र कलुआ मिर्जापुर गांव का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम से ही घर से लापता था। परिजन अपने स्तर से उसकी तलाश कर रहे थे। थाने पर जानकारी नहीं दी गई थी। शनिवार शाम को बच्चे पशु चराने के लिए सिवान में गए थे। गांव के समीप ही एक अहाते के आम के पेड़ से युवक का शव लटका देख शोर मचाना शुरू करा दिया। जानकारी पर ग्रामीण और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें