फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी कालेज में छात्रसंघ चुनाव : छात्रों ने उड़ाईं आचार संहिता की धज्जियां

Fri, 19 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़,
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ के नामांकन में अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी दुर्गेश यादव, किशन यादव, सिद्धार्थ यादव और इंद्रप्रताप यादव, उपाध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी मानवेंद्र प्र्रताप सिंह, रुद्र प्र्रताप पांडेय, सर्वेश कुमार यादव, सुजीत गोंड और अभिषेक यादव, महामंत्री पद के लिए सात प्रत्याशी कृष्ण मोहन चौबे, राजनरायन यादव, सौरभ कुमार तिवारी, रमेश कुमार यादव, मनीष कुमार रवि, सूर्यकांत यादव और शिवानंद कुमार, संयुक्त मंत्री पद के प्रत्याशी उमेश कुमार और चंदन चौधरी, कला संकाय प्र्रतिनिधि पद पर एक प्रत्याशी अभिषेक तिवारी, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर दो जूही श्रीवास्तव और दुर्गेश यादव, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर तीन प्रत्याशियों रतन बरनवाल, आकाश शर्मा और राम रतन निषाद ने नामांकन किया। इस दौरान कालेज परिसर छावनी में तब्दील रहा। एक तरफ प्र्र्राचार्या और मुख्य चुनाव अधिकारी डा. सुचिता श्रीवास्तव ने जहां चुनाव को लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप कराने की बात कही, वहीं नामांकन के दौरान छात्रनेताओं द्वारा जमकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें