फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल की बेटियों ने जीते कांस्य पदक

विज्ञापन
ट्राफी के साथ आजमगढ़ मंडल की टीम। श्रोत-खेल विभाग
विज्ञापन
आजमगढ़। अयोध्या में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। टीम ने पूरी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। भले ही सेमीफाइनल में उसे 10-09 से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आजमगढ़ मंडल को लखनऊ मंडल पर पॉइंट के आधार पर तरजीह मिली। इसके आधार पर ज्यूरी ने तीसरा स्थान के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम को चयनित करते हुए कांस्य पदक के लिए चुना। खेल निदेशालय की ओर से अयोध्या में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लीग मैच से लेकर क्वार्टर फाइनल तक आजमगढ़ मंडल की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में आजमगढ़ मंडल की टीम का वाराणसी मंडल से मुकाबला हुआ। इसमें टीम ने जुझारू खेल दिखाया पर अंत में वाराणसी की टीम ने 10-09 से मुकाबले को जीतते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब तीसरे स्थान के लिए आजमगढ़ मंडल और लखनऊ मंडल की टीम में से चयन होना था। इसमें आजमगढ़ मंडल की टीम को प्वाइंट के आधार पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस तरह आजमगढ़ मंडल की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि मंडल की खिलाड़ियों ने अद्वितीय खेल का प्रदर्शन किया है। जिसका नतीजा है कि कांस्य पदक आजमगढ़ को मिला है। यह जीत जहां मंडल के खिलाड़ियों के लिए नजीर बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें