आग में गृहस्थी संग जल गया बेटी की शादी का सामान
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोगों ने शादी के लिए सिलाई मशीन, पंखा, सोफा, कुर्सी, बेड, बक्सा, रजाई, गद्दा, राशन, 75 हजार रुपए नकद के साथ 35 हजार रुपये चावल की बिक्री का रखा था। इसके अलावा 40 हजार रुपये मित्रों और रिश्तेदारों से जमा कर रखा था।
अगलगी की इस घटना में सबकुछ जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण साफ नहीं है। अगलगी की इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि वह किस प्रकार बिटिया के हाथ पीला करेंगे।