फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नवगठित एसएमसी के सदस्यों का डेटा प्रेरणा पोर्टल पर होगा अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में चलाई जा रही यूनिफार्म, बैग आदि योजनाओं को पारदर्शी बनाने के लिए शासन ने सख्त कदम उठाए हैं। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। वहीं चालू शैक्षणिक सत्र 2022-23 में समस्त विद्यालयों में नव गठित विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के सदस्यों का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए आदेश जारी किया गया है। इसे हर हाल में 15 जनवरी 2023 तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने निर्देश दिए हैं कि गैर अनुदानित विद्यालयों को छोड़कर समस्त विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधक समिति का गठन कराया जाए। इसके साथ ही समिति के समस्त सदस्यों का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कर राज्य परियोजना कार्यालय को सूचना उपलब्ध कराई जाए। नवगठित विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों का नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर की सूचना डाटा कैप्चर फार्मेट (डीसीएफ) के माध्यम से प्रेरणा पोर्टल पर फीड किया जाना है। प्रेरणा पोर्टल पर नवगठित एसएमसी सदस्यों का विवरण फीड करने के लिए संलग्न यूजर मैनुअल क्रमश: विकास खंड (बीआरसी) एवं विद्यालय की यूजर आईडी के माध्यम से अपलोड कराई जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि निदेशक की ओर से आदेश आया है। आदेश का पालन कराया जाएगा। संबंधित को निर्देश भी दे दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें