जांच रिपोर्ट आने पर दरोगा पर कार्रवाई हो सकती है। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई है। वीडियो में जो दरोगा दिख रहा है वो कंधरापुर थाने पर तैनात है। जिस व्यापारी के यहां बैठा है, उसी के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता भी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।