फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: 30 हजार रुपये लेकर केस को रफादफा करने के आरोपी दरोगा गिरफ्तार, अपने ही थाने के लॉकअप में हुए बंद

Mon, 10 Apr 2023 03:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाने पर तैनात दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। सोमवार को आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर  कप्तानगंज थाने के लॉकअप में डाल दिया गया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा है। 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाने पर तैनात एक दरोगा को एक मामले में पैसा लेने के आरोप में सोमवार को एसपी के निर्देश पर गिरफ्तार कर लिया गया। दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि किसी लड़की का मामला कप्तानगंज थाने पर आया था।

विज्ञापन


थाने पर तैनात दरोगा मोहन प्रसाद इस प्रकरण की विवेचना कर रहे थे। दोनों पक्षों को उन्होंने थाने पर भी बुलाया था। जहां एक पक्ष से 30 हजार रुपये लेकर उन्होंने मामले को रफादफा कर दिया। जिसकी शिकायत दूसरे पक्ष ने एसपी से की।

मामले की जांच कराई गई तो आरोप सही साबित हुए। प्रकरण में कप्तानगंज थाने में ही दरोगा मोहन प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। सोमवार को एसपी के निर्देश पर कप्तानगंज थाना पुलिस ने आरोपी दरोगा को पकड़ कर लॉकअप में डाल दिया गया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कैसे कट रहीं जेल में भोजपुरी गायक समर सिंह की रातें, पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर सुनवाई आज

विज्ञापन

अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें