फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: धार्मिक कार्यक्रम में अश्लील गीतों पर नृत्य, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार पूरब गांव में 22 फरवरी को मां काली व भगवान शंकर के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गीतों पर नृत्य का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक ग्राम प्रधान, कार्यक्रम के आयोजक व कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

चेवार पूरब गांव में स्थित मंदिर में 22 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन किया गया था। इसके साथ ही जागरण का कार्यक्रम भी था। ग्राम प्रधान चेवार रूद्रपुर पारस यादव व आयोजन समिति के तत्वाधान में चल रहे इस कार्यक्रम के दौरान अश्लील गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति हुई। जिसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए ग्राम प्रधान, कार्यक्रम के आयोजक व अश्लील नृत्य प्रस्तुत करने वालों पर शनिवार को मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें