फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त हुआ नाला, नपा को जैसे हादसे का इंतजार

विज्ञापन
शहर के ठंडी सड़क पर एक पखवारे से धंसा नाला।संवाद - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के ठंडी सड़क स्थित एक टाकीज के पास जल निकासी के लिए बना नाला दस दिन से क्षतिग्रस्त है। उसे ठीक कराना तो दूर नगर पालिका के अधिकारी स्थिति देखने तक नहीं पहुंचे। लोगों का कहना है कि पालिका प्रशासन को हादसे का इंतजार है। ठंडी सड़क पर काफी पुराना बड़ा नाला है। जिसमें हजारों घरों का गंदा पानी बहता है। दुर्गा टाकीज के पास से नाला सड़क पार कर दूसरी पटरी पर आया है और तमसा नदी में जाकर गिरता है। 10 दिनों पूर्व ठंडी सड़क पर गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य हो रहा था। प्रेशर मशीन के चलते नाले की दीवार ढह गई। जिससे उस पर रखी पटिया भी नाले में गिर गई। जिससे नाले का बहाव भी अवरूद्ध हो गया है। नाला क्षतिग्रस्त होने के बाद ही इसकी सूचना ईओ नगर पालिका को दी गई लेकिन उसे ठीक कराना तो दूर उसकी स्थिति देखने को नपा के जिम्मेदार नहीं आए है। वहीं यदि बरसात हो गई तो निश्चित तौर पर इलाके में जल निकासी की समस्या से भी जूझना पड़ेगा। पालिका के ईओ मनोज कुमार ने बताया कि जेई को भेज कर क्षतिग्रस्त नाले को दिखवा कर कार्ययोजना बनवायी जाएगी और उसे जल्द से जल्द ठीक करा दिया जाएगा। प्रकरण संज्ञान में है। जल्द इस पर कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें