इसी बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस संदीप के शव को पोस्टमार्टम को भेजने लगी। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया। सभी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाया और शव को थाने पर ले आई। जहां पंचनामा बनाकर शव ग्रामीणों को सौंप दिया। इकलौते पुत्र की मौत से मां फूलमति और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
संदीप के पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मृतक की तीन बहने हैं। दो बहनों प्रियंका और नीलम की शादी हो चुकी है। छोटी बहन अनु अभी पढ़ाई कर रही है। सनी शर्मा (अवर अभियंता, बिजली विभाग) ने कहा कि मृतक के परिजनों को मुआवजा के लिए विभाग को पत्र लिखा जाएगा।