फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के फत्तनपुर के पास बृहस्पतिवार को बाइक से साइकिल में टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में मृतक के घर मातम छाया है।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव निवासी अवध बिहारी यादव (55) बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे किसी कार्य से साइकिल से फूलपुर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक ले उन्हें धक्का मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भिजवाया गया। जहां इलाज चल रहा है। मृतक एक पुत्र व दो पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें