फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास शनिवार देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरायमीर थाना के रसूलपुर गांव निवासी 22 वर्षीय निखिल मौर्या पुत्र स्व. बसंत मौर्या खरेवां मोड़ स्थित डॉ. अबुल जैस की क्लीनिक पर काम करता था। शनिवार शाम पांच बजे वह साइकिल से वापस घर लौट रहा था कि हाजीपुर गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीररुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल फूलपुर स्थित जिनी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने घायल की गंभीर हालत देख वाराणसी के लिए रेफर दिया। परिजन उसे लेकर वाराणसी जा रहे थे कि रात 12 बजे के लगभग रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन शव लेकर वापस गांव लौट रहे थे। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के आरोपी ट्रैक्टर समेत चालक को पकड़ लिया। मृतक दो भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई सिद्धार्थ वाराणसी में रह कर पढ़ाई करता है। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने बड़े पिता स्व. डॉ. रामाश्रय मौर्य के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें