मेजवां। फूलपुर कस्बा स्थित शंकर तिराहा के पास शनिवार की सुबह बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार राजाराम (50) निवासी खोजापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी फूलपुर पर भर्ती कराया गया। देर शाम हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर फूलपुर कोतवाली पहुंचे। जहां पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह दिहाड़ी मजदूरी करते थे। घटना के समय काम की तलाश में थे। इसी बीच बाइक ने टक्कर मार दी।